अपना TiffinByte राइडर खाता हटाएँ
अगर आप TiffinByte Delivery के साथ राइड करते हैं, तो आप हमसे अपना खाता बंद करने और अपना निजी डेटा हटाने को कह सकते हैं। इस पेज पर बताया गया है कि अनुरोध कैसे करें, हम क्या हटाते हैं, क्या रखना ज़रूरी है और इसमें कितना समय लगता है।
अनुरोध कैसे करें
- TiffinByte Delivery ऐप में: Account (खाता) खोलें, फिर Delete my account (मेरा खाता हटाएँ) पर टैप करें।
- इस वेबसाइट पर: साइन इन करें, सेटिंग खोलें, फिर “मेरा खाता हटाएँ” चुनें। अनुरोध करने के लिए साइन इन करें
- या अपने राइडर खाते में दर्ज ईमेल पते से हमें ईमेल करें: support@tiffinbyte.com
हम क्या हटाते हैं
- आपका राइडर खाता और साइन-इन
- आपके पहचान और गाड़ी के दस्तावेज़ और आपकी फ़ोटो
- आपके बैंक विवरण
- आपका पता और संपर्क विवरण
हम क्या रखते हैं, और क्यों
- पेआउट और टैक्स के वे रिकॉर्ड जो भारतीय कानून के अनुसार रखने ज़रूरी हैं। हम इन्हें सिर्फ़ कानून में तय समय तक ही रखते हैं।
- अगर हम पर आपका पैसा बकाया है, तो बैंक विवरण हटाने से पहले वह आपको दिया जाएगा।
इसमें कितना समय लगता है
- हम आपके अनुरोध की पुष्टि ईमेल से करते हैं।
- हम 30 दिनों के अंदर काम पूरा करते हैं।
- काम पूरा होने से पहले आप कभी भी अपना अनुरोध वापस ले सकते हैं — ऐप में या इस वेबसाइट पर।